औरैया, जून 22 -- बिधूना, संवाददाता। बिधूना कस्बे से फेरी लगाकर बर्फ बेचने निकला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घटना के दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग न लगने से परिजन चिंतित और परेशान हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से युवक की जल्द तलाश कराने की मांग की है।जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला कछपुरा निवासी कौशल पुत्र रामपाल 21 जून को ठेली पर बर्फ रखकर फेरी लगाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार को भी रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, मगर समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था। यह भी पढ़ें- 10 दिनों में चार बार जला ट्रांसफार्मर, गोह गोला की बिजली व्यवस्था चरमराई परिजनों का कहना है कि कौशल परिवार का एकमात्र कमाने वाला स...