फेरी और कार्गो सेवा संचालन की बाधाएं दूर करने में जुटा प्रशासन
भागलपुर, मई 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में फेरी और कार्गो सेवा के संचालन में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। आपदा प्रबंधन के अपर समाहर्ता ने नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित संबंधित शिपिंग व निर्माण एजेंसियों को पत्र जारी कर कई निर्देश दिए हैं। प्रशासन का मुख्य जोर घाटों पर पारदर्शिता लाने और मार्ग को पूरी तरह सुगम बनाने पर है।
प्रशासन के निर्देश प्रशासन ने सभी शिपिंग एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे सरकार द्वारा स्वीकृत दर सूची (फेयर चार्ट) को सीमेंटेड बोर्ड पर पेंट करवाकर घाटों के प्रमुख स्थानों पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि यात्रियों और वाहन चालकों से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली न हो सके। इसके साथ ही, अपर समाहर्ता (राजस्व) को जल्द टिकट छपव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.