जहानाबाद, अप्रैल 28 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी थाना क्षेत्र के नहर सड़क पर साहोबीघा के समीप फेरीवाला व्यक्ति से बाइक सवार दो युवक ने साड़ी खरीददारी के नाम पर झांसा में लेकर हजारों रुपए का साड़ी लेकर फरार हो गया। इस संबंध में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मलाठी गांव निवासी मोहम्मद इस्माइल मामले की लिखित शिकायत घोसी थाना के पुलिस को दी है। घटना के संदर्भ में पीड़ित फेरीवाला ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक साड़ी खरीददारी के नाम पर उनके गाड़ी रुकवा कर साड़ी दिखाने को कहा। इसके बाद उसने बताया कि उन सभी साड़ी को पैक कर दो इसके बाद 29 साड़ी का गट्ठर अपने बाइक पर रखकर मोबाइल फोन पर पैसे देने की बात कहकर भाग चला। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तत्काल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.