मुंगेर, मई 19 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत मनिया-राणाडिह सड़क किनारे बांध पर मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान लखनपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मोहम्मद शब्बीर के रूप में हुई है। मृतक के पिता इदरीश ने बताया कि कि मोहम्मद शब्बीर मजदूरी के साथ-साथ गांव-गांव घूमकर चूड़ी, लहठी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। एन्होंने बताया कि, शब्बीर सोमवार सुबह करीब 8 बजे घर से रामपुर पंचायत क्षेत्र में सामान बेचने निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह खोजबीन के दौरान बांध पर शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और शिनाख्त की। सूचना पर संग्रामपुर थाना पुलिस के साथ मुंगेर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।...