फेरबदल : अमर सिंह राठौर को शहर कोतवाली की कमान
बिजनौर, जून 1 -- बिजनौर। पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी अभिषेक झा ने नांगलसोती थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर को शहर कोतवाली की कमान सौंपी है। एसपी अभिषेक झा ने शहर कोतवाली थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह को थानाध्यक्ष नांगलसोती, प्रभारी निरीक्षक शिवालाकलां लखपत सिंह को थाना एएचटीयू प्रभारी बनाया है। सोशल मीडिया सेल एवं एसपी पीआरओ त्रिवेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष शिवालाकलां, थाना मंडावर में तैनात संजय कुमार को थाना प्रभारी मंडावर बनाया है। एसपी ने एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक ऋषिगोपाल को पुलिस लाइन भेजा गया है। इस फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.