संभल, मई 23 -- कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने दो क्राइम इंस्पेक्टर, तीन वरिष्ठ उपनिरीक्षकों (एसएसआई) और 49 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में पुलिस लाइन में तैनात 32 उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों में जिम्मेदारी दी गई है। नए आदेशों के तहत नरेंद्र कुमार को थाना हयातनगर और सत्यविजय सिंह को थाना नखासा का क्राइम इंस्पेक्टर बनाया गया है। वहीं मनोज कुमार वर्मा को एसओजी में तैनाती दी गई है, जबकि सतीश कुमार सत्यव्रत को पुलिस चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी बने दीपक कुमार वरिष्ठ उपनिरीक्षकों में भारत सिंह को थाना जुनावई, राम ...