जामताड़ा, अप्रैल 3 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, झारखंड की नई प्रदेश कमेटी का गठन गुरुवार को धांधड़ा मोहल्ला स्थित एक निजी मैरेज हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में किया गया। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष मोहन भैया ने की। बैठक के दौरान रांची जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मोहन भैया के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे 20 जिलों से पहुंचे पीडीएस डीलरों व प्रतिनिधियों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. ओंकारनाथ झा के निधन के बाद नई कार्यसमिति के गठन को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। इस दौरान एसोसिएशन को निबंधन संख्या-366/2025 मिलने पर भी खुशी जताई गई। प्रदेश कमेटी का विस्तार:नई कमेटी में रमेश सिंह (धनबाद) को कार्यकारी अध्यक्ष, ज्ञानदेव झा (रांची) को प्रधान महासचिव और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.