साहिबगंज, अप्रैल 3 -- साहिबगंज। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को जामताड़ा के विवाह भवन सभागार में हुई। बैठक में करीब 20 जिला से एसोसिएशन के सदस्य शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश संगठन का रजिस्ट्रेशन अब हो गया । इसके तहत फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का संगठन काम करेगा। बैठक में मोहन भैया को प्रदेश अध्यक्ष, रमन प्रसाद उपाध्यक्ष, ज्ञानदेव झा महामंत्री, जयप्रकाश सिन्हा को प्रदेश सचिव एवं विभिन्न जिलों से लोगों को प्रदेश कमेटी में शामिल किया गया। बैठक में साहिबगंज जिला से जयप्रकाश सिन्हा, महेंद्र पासवान, अशोक साह, मनोज चौधरी, भगवान जोशी, मंतलाल पासवान आदि शामिल हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.