प्रयागराज, अप्रैल 25 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के परास्नातक राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने शनिवार को परिसर में फेयरवेल व फ्रेशर पार्टी आयोजित की। कार्यक्रम को विद्यार्थियों ने अपने विभिन्न सांस्कृतिक मधुर प्रस्तुतियों से यादगार बनाया। पुराने विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए पल को याद किया। नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने सीनियरों का खूब सम्मान किया। आयोजन की जिम्मेदारी अभिषेक पासवान और दिव्यांश उपाध्याय ने संभाली। कार्यक्रम में आशादीप सिंह, आदित्य सिंह, प्रतीक्षा, उर्षिका, दिया, रिया, अंशू उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर छात्र-छात्राओं को दी विदाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.