लखनऊ, फरवरी 13 -- बंथरा हनुमान मंदिर के पास छह वर्षीय बच्चे समेत सड़क किनारे खड़े आधा दर्जन लोगों को कुचलने वाले आरोपी कार चालक की पुलिस ने पहचान कर ली है। वह एक निजी स्कूल का छात्र है। बनी गांव का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक कार चालक एक निजी स्कूल का छात्र बताया जा रहा है। वह अपनी सहपाठी के साथ मोहान से स्कूल की फेयरवेल पार्टी में शामिल होकर लौट रहा था। सहपाठी भी साथ में बैठी थी। बंथरा हनुमान मंदिर से कुछ पहले उसने अपनी सहपाठी को कार से उतारा। इसके बाद एकाएक उसने कार आगे बढ़ा दी। कार अनियंत्रित हुई। इसके बाद उसने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी। फिर ई-रिक्शा और आटो में टक्कर मार कर बच्चे समेत छह लोगों को कुचला था। हादसे में छह साल के बच्चे दीक्षांत की मौत हो गई थी। एसीपी ने बताया कि जिस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.