लखनऊ, जनवरी 30 -- रायबरेली रोड किसान पथ पर गुरुवार दोपहर स्कूल की फेयरवेल पार्टी से लौट रहे छात्र की बाइक खड़ी डीसीएम में घुस गई। हादसे में 12वीं के छात्र शिवम यादव (18) की मौत हो गई और उसके दो साथी घायल हो गए। एक कोमा में है और ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्र के शव को परिजनों को सौंप दिया। बाबूखेड़ा निवासी अभिषेक यादव ने बताया कि उनका रिश्ते में भतीजा लगने वाला शिवम यादव (18) मोहनलालगंज स्थित मालती नारायण इंटर कॉलेज का छात्र था। गुरुवार सुबह स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी में शामिल होने वह हैवत मऊ मवैया निवासी जतिन और एक अन्य सहपाठी के साथ बाइक से गया था। दोपहर टिकरा होते हुए किसान पथ से लौटते समय बाबूखेड़ा के पास सड़क किनारे खड़े डीसीएम से बाइक बेकाबू होक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.