औरैया, फरवरी 4 -- फफूंद, संवाददाता। कस्बा फफूंद स्थित एक्सिस पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिसमें रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल चेयरमैन पी.के. दीक्षित, निदेशक और प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह सोढ़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नव्या, तनिष्का, दिव्या, सुबूही और फातिमा द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने माहौल को उल्लासमय बना दिया। मयंक के हिप-हॉप डांस ने खूब तालियां बटोरीं, वहीं श्रष्टि, प्रियांशी और याशी की लोकनृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.