फेम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ डीएमसर्वे में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को स्थान
रांची, मई 17 -- रांची, संवाददाता। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को फेम इंडिया मैगजीन द्वारा जारी सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी-2026 सर्वेक्षण की प्रारंभिक सूची में स्थान मिला है। देशभर के करीब 100 जिलाधिकारियों की इस सूची में रांची उपायुक्त के अलावा धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, गढ़वा के दिनेश यादव, जामताड़ा के रवि आनंद, खूंटी के आर रोनिता और साहिबगंज के डीसी हेमंत सती के नाम भी शामिल हैं।फेम इंडिया की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, देश के लगभग 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कार्यों का अध्ययन कर यह सूची तैयार की गई है। अधिकारियों का मूल्यांकन प्रशासनिक क्षमता, जनसरोकार, नवाचार, विकास कार्यों, संकट प्रबंधन, संवेदनशीलता और प्रभावी गवर्नेंस जैसे विभिन्न मानकों पर किया गया। रांची में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बीते समय में विकास योजनाओं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.