बलिया, जनवरी 3 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग थानों की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। बेल्थरारोड, हिसं के अनुसार 31 दिसम्बर को युवती ने तहरीर देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। एसओ उभांव संजय शुक्ल का कहना है कि तहरीर के आधार पर सोनाडीह निवासी अतुल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसी बीच शनिवार को दोथ गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ के अलावे एसआई सुधीर चौहान, सिपाही अरविंद यादव आदि थे। फेफना हिसं के अनुसार स्थानीय पुलिस ने गंगहरा निवासी शुभम खरवार उर्फ निर्मोही को रेलवे स्टेशन के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। एस...