नई दिल्ली, मई 13 -- मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। बाहर से बेहद फिट और बॉडी बिल्डर दिखने वाले प्रतीक के स्वास्थ्य को लेकर अब उनकी पुरानी डॉक्टर रुचिता ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं। डॉक्टर के मुताबिक, प्रतीक पिछले कुछ समय से कई जटिल बीमारियों की चपेट में थे, जिनका असर उनके हृदय और श्वसन तंत्र पर पड़ रहा था। डॉक्टर रुचिता ने बताया कि प्रतीक यादव उनके पुराने पेशेंट थे और वे लंबे समय से उनका इलाज कर रही थीं। डॉक्टर के अनुसार, "प्रतीक को हाई ब्लड प्रेशर (BP), हाइपरटेंशन और डायबिटीज (मधुमेह) जैसी बीमारियां थीं।" आमतौर पर ये बीमारियां 'साइलेंट किलर' मानी जाती हैं, जो शरीर के आंतरिक अंगों को धीरे-धीरे कमजोर कर देती हैं। फिटनेस के प्रति बेहद सजग होने के बावजूद, ये लाइफस्टाइल से जुड़ी बीम...