फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और लगातार चल रही गर्म हवाओं (लू) ने अब लोगों की सांसों पर संकट खड़ा कर दिया है। इसका सबसे बुरा असर सांस और फेफड़ों की बीमारी (सीओपीडी) से जूझ रहे मरीजों पर दिख रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की तादाद अचानक 20 फीसदी तक बढ़ गई है, जो सांस फूलने, लगातार खांसी और सीने में जकड़न जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

डॉक्टर्स की राय मेडिसिन विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि तापमान बढ़ने के साथ सांस संबंधी दिक्कतें भी तेजी से बढ़ी हैं। सीओपीडी में फेफड़ों तक हवा पहुंचाने वाली नलियों में सूजन आ जाती है, जिससे मरीज को सामान्य रूप से सांस लेने में परेशानी होती है। ऐसे में गर्म हवाएं, धूल और प्रदूषण मरीजों की हालत और बिगाड़ रहे हैं। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोज बड़ी संख्या में पु...