फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित ऑटो चालक की मिली लाश
कौशाम्बी, मई 20 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद संदीपन घाट थाने के सामने मंगलवार की रात एक ऑटो चालक की लाश मिली। शुरुआती दौर में उसके परिजनों और करीबियों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नाराजगी व्यक्त की। उनकी पुलिस कर्मियों से सामान्य कहासुनी भी हुई। बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत फेफड़ों की बीमारी से हुई है। लिहाजा, अब पुलिस किसी भी तरह की कोई एफआईआर नहीं दर्ज कर रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती का रहने वाला मंसूर अहमद ऑटो चालक था। मंगलवार देर रात उसका शव कौशांबी-प्रयागराज हाईवे पर संदीपन घाट थाने के सामने सड़क किनारे पड़ा मिला था। यह भी पढ़ें- लाश मिलने की घटना में नहीं हुई एफआई आर शव के पास उसकी ऑटो भी खड़ी मिली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.