लखनऊ, अगस्त 24 -- फेफड़ों की गंभीर बीमारी इंटरस्टिशियल लंग डिजीज (आईएलडी) और मसूड़ों की बीमारी क्रॉनिक पीरियोडोंटाइटिस के बीच संभावित संबंध के संकेत मिले हैं। केजीएमयू के फैकल्टी ऑफ डेंटल साइंसेज के शोधकर्ताओं के अध्ययन में दोनों बीमारियों से पीड़ित मरीजों में सूजन से जुड़े दो बायोमार्कर का स्तर स्वस्थ लोगों की तुलना में अधिक पाया गया। इससे दोनों बीमारियों में कुछ समान सूजन संबंधी प्रक्रियाएं होने की आशंका जताई गई है। केजीएमयू दंत संकाय के पीरियोडोंटोलॉजी विभाग ने रेस्पिरेटरी मेडिसिन और सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च के सहयोग से यह अध्ययन किया। इसमें 75 लोगों को शामिल किया गया। इन्हें तीन बराबर समूहों में बांटा गया। एक समूह स्वस्थ लोगों का। दूसरा क्रॉनिक पीरियोडोंटाइटिस और तीसरा आईएलडी मरीजों का था。

अध्ययन की प्रक्रिया केजीएमयू रेस्पीरेटरी मे...