गोंडा, जनवरी 7 -- धानेपुर, संवाददाता। परदेश से लौटे मुसद्दी पुरवा निवासी युवक छोटकऊ वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि फेफड़े में इंफेक्शन होने के चलते हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। धानेपुर इलाके के ग्राम पंचायत पूरे हाड़ा के मजरा मुसद्दी पुरवा निवासी छोटकऊ वर्मा अक्सर रोजी रोटी के सिलसिले में परदेश में रहता था। परदेश से लौटने के बाद ज्यादातर समय अपने सुसराल कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के उदईपुर घुच्चुपुर में रहता था। बीते दिनों युवक की पत्नी मायके से लापता हो गई। इस बात की जानकारी मिलने पर युवक छोटकऊ एक सप्ताह पहले परदेश से लौटा और सीधे अपने ससुराल घुच्चुपुर चला गया। बताया जाता है कि जहां पर उसकी तबियत बिगड़ गई और उपचार के दौरान मौत हो गई। इस पर मं...