मोतिहारी, जून 11 -- फेनहारा। फेनहारा बाजार पर पिछले दिनों टेंपो चालक और किराना दुकानदार के बीच मारपीट के दो आरोपियों को फेनहारा पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि टेंपो चालक गोविंद बारा निवासी शंभू राय के द्वारा दिए गए आवेदन पर किराना दुकानदार सहित अन्य थाना में कांड संख्या 136 / 26 दर्ज किया गया था। जिसमें से दो मुख्य आरोपी से मो शाकिर हुसैन व मो मामून आलम को पटना से गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर पुलिस ने भ्रामक खबर फैलाने वाले मिठू कुमार पिता नंद किशोर साह ग्राम सुंदरपुर जिला शिवहर को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- फेनहारा पुलिस ने पटना से दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...