फेडरेशन चैंबर के आरवीपी पद के लिए दामोदर कसेरा ने दाखिल किया नामांकन
गुमला, सितम्बर 1 -- गुमला प्रतिनिधि। फेडरेशन चैंबर ऑफ झारखंड के दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रतिनिधि (आरवीपी) पद के लिए गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मुख्य चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर एवं सहायक चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान राज्य स्तर पर उनके प्रस्तावक के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी तथा समर्थक के रूप में गुमला चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष बबलू वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर दामोदर कसेरा ने कहा कि वे व्यापारिक समुदाय के हितों को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। रमेश चीनी ने दामोदर कसेरा को अपना समर्थन देते हुए इसे व्यापारिक समुदाय के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.