गिरडीह, अप्रैल 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सह नीति आयोग के सदस्य विशंभर बसु ने राजेश कुमार बंसल को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन का राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य मनोनीत किया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर राजेश बंसल को गिरिडीह महानगर कमेटी के अमित कुमार के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। बंसल को पुष्प गुच्छ और माला पहनकर बधाई दी गई। बधाई देने वालों में महानगर अध्यक्ष अमित कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल साहू, अमित सिन्हा, इंद्रजीव चक्रवर्ती, सुबोध कुमार, आलोक साहू, मुरली साहू, अशोक साहू, राजेंद्र प्रसाद साहू, दिलीप कुमार, रामकृष्ण साहू, दीपेश साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- लघु उद्योग भारती के फिर प्रदेश अध्यक्ष बने भीमसेरिया

हिंदी हिन्दुस्तान क...