रुडकी, मार्च 27 -- रुड़की। उद्घाटन के अवसर पर पुरुष वर्ग के पूल डी से जम्मू-कश्मीर और पांडिचेरी के मध्य मैच खेला गया। जिसमें पांडिचेरी की टीम ने जम्मू-कश्मीर को 10 विकेट से हराकर जीत का आगाज़ किया। पूल बी के मैच में गोवा ने महाराष्ट्र को 7 विकेट से पराजित किया। पूल ए में मेजबान उत्तराखंड ने राजस्थान को आठ विकेट से हराया। पूल सी में तमिलनाडु ने लक्षद्वीप को 5 विकेट से पराजित किया। महिला वर्ग में पूल ए के मैच में पांडिचेरी ने महाराष्ट्र को 28 रनों से हराया। पूल बी में तमिलनाडु ने गोवा को 6 विकेट से पराजित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...