हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग बंद का समर्थन फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया। हजारीबाग के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं दुकान बंद रहे। चैंबर ने जिला प्रशासन से मांग किया कि अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का कार्य प्रशासन करें ताकि भविष्य में ऐसी घटना पर विराम लग सके। विरोध दर्ज करने वालों में प्रमुख रूप से चेंबर अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, सचिव राकेश ठाकुर, सह सचिव तारीख अहमद राजा, सतीश होर्रा, चंद्र मोहन पटेल, गौरव यादव, रंजीत कसेरा, मनोज कुमार दास, गुलशन राज आदि शामिल थे। विष्णुगढ़ घटना के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस प्रशासन की नाकामी है-अंबाहजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान जुलूस देखने गई मासूम बच्ची की हत्या की ...