हजारीबाग, जनवरी 8 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि कटकमसांडी प्रखंड के बेलरगड्डा गांव में बुधवार को फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कई गरीब ग्रामीण, महिलाओं और बच्चों के बीच कंबल, टोपी, मफलर, मोजा, जैकेट, स्वेटर के साथ-साथ साबुन और शैंपू का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित फेडरेशन के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना संस्था का मूल उद्देश्य है। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए यह प्रयास किया गया है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। सचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब परिवारों, महिलाओं और बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामग्री का चयन किया गया है, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.