हजारीबाग, अप्रैल 25 -- फेडरेशन ऑफ़ हज़ारीबाग़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने महापौर से की मुलाकात हजारीबाग,हिन्दुस्तान प्रतिनिधिफेडरेशन ऑफ़ हज़ारीबाग़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने हजारीबाग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर से की मुलाकात की। इसके बाद चेंबर की ओर से आठ बिंदुओं का एक पत्र दिया गया । जिसमें व्यापारियों के उत्पीड़न एवं जन समस्याओं से मुद्दे संबंधित है। जिसे पढ़कर महापौर ने आश्वस्त किया कि आप सभी की जो भी उचित मांगे हैं इसका जल्द ही समाधान और निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने हजारीबाग नगर निगम से संबंधित चल रही एवं भविष्य में लागू होने वाली योजनाओं के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया और जल्द ही महापौर उप महापौर वार्ड पार्षद एवं नगर निगम के पदाधिकारी के साथ फेडरेशन चेंबर के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बड़ी ...