नोएडा, अप्रैल 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार सुबह अचानक हिंसक हो गया। मांगें पूरी न होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने फेज-दो क्षेत्र स्थित मदरसन कंपनी के निकट पुलिस के बज्र वाहन समेत 10 वाहनों में आग लगा दी, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी भांजते हुए खदेड़ दिया।मदरसन कंपनी के निकट सुबह करीब एक हजार से अधिक श्रमिक एकत्र हुए। देखते ही देखते श्रमिकों ने कंपनी में तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिकसर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया गुस्साए श्रमिक रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। यह भी पढ़ें- वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मदरसन कंपनी के बाहर हंगामा स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भी कर्मचारियों ने...