फेक न्यूज से सतर्क रहें, युवा वोटर... ; लखनऊ में जेन अल्फा से बोले सीईसी ज्ञानेश कुमार
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ में सोमवार को जेन अल्फा से संवाद किया। ज्ञानेश कुमार पुरातन छात्र के रूप में कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अवध हॉल में छात्रों के साथ प्रेरणादायक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करने के साथ ही भारतीय लोकतंत्र, चुनावी प्रक्रिया, ईवीएम की विश्वसनीयता, फेक न्यूज से सतर्कता और युवा मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें विद्यालय और उनके गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान है। ज्ञानेश कुमार ने बताया कि उन्होंने 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट में यूपी बोर्ड में टॉप किया था। हाईस्कूल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों में वह प्रदेश में प्रथम रहे, जबकि इंटरमीडिएट में करीब छह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.