वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू स्थित महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाइयों की तरफ से आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन पत्रकारिता की भूमिका पर चर्चा हुई। कंपोजिट विद्यालय सुंदरपुर में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अत्रि भारद्वाज ने 'पत्रकारिता, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व' पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि समाज का दर्पण बनना है। उन्होंने वर्तमान समय में 'फेक न्यूज' की चुनौती पर चिंता जताते हुए स्वयंसेविकाओं को सत्यनिष्ठा और धैर्य जैसे गुणों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने महामना के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। द्वितीय सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरीश कुमार और डॉ. विवेकानंद उपाध्याय के नेतृत्व में 100 स्वयंसेविकाओं ने स्थानीय पार्क का भ्रमण किया। स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.