फेक जख्म प्रमाण पत्र मामले में फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, आरोप पत्र गठित
मधुबनी, मई 29 -- मधुबनी,एक संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल के फार्मासिस्ट नागमणि प्रसाद के खिलाफ फर्जी जख्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, ने उनके विरुद्ध आरोप पत्र गठित कर स्वास्थ्य निदेशालय, पटना को भेज दिया है। मामला तब सामने आया जब झंझारपुर न्यायालय में एक केस के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभिलेखों की जांच की। जांच में अनुमंडलीय अस्पताल, झंझारपुर द्वारा जारी जख्म प्रमाण पत्र फर्जी प्रतीत हुआ। न्यायालय के आदेश पर गठित जांच दल ने अपनी रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया फार्मासिस्ट नागमणि प्रसाद को दोषी पाया। जांच रिपोर्ट के आधार पर सिविल सर्जन कार्यालय ने तत्काल आरोप पत्र तैयार किया है। यह भी पढ़ें- फेक जख्म प्रमाण पत्र मामले में फार्मासिस्ट पर गिरी गाज, आरोप पत्र ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.