फेक करेंसी पर सपा-भाजपा में रार; अखिलेश यादव ने पूछा- इस वजह से हो रही बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी?
लखनऊ, अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश में जाली नोटों के कारोबार के रैकेट का खुलासा होने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के साथ आरोपी की तस्वीरों को आधार बनाकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी अखिलेश यादव पर तीखा पलटवार किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सीधे तौर पर भाजपा को घेरे में लिया। उन्होंने लिखा कि भाजपाई नकली नोट देश के अंदर चला रहे हैं और असली नोट बाहर ले जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जाली नोट चलाने वालों की तस्वीरें भाजपा विधायक के साथ सड़क से लेकर उनके कार्यालय तक में मौजूद हैं, तो कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है? अखिलेश ने तंज कसते हुए 'बाटी-चोखा बैठक' का जिक्र किया और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.