विशेष संवाददाता, अप्रैल 26 -- UP News: यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं के निष्कासन की खबरों को पूरी तरह फेक और तथ्यहीन बताया है। मायावती ने इस संबंध में वायरल हो रहे पत्र का खंडन किया है। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर शनिवार की रात पोस्ट लिखकर इस संबंध में स्थिति स्पष्ट की। इस पोस्ट में मायावती ने लोगों से इस खबर पर ध्यान न देने और मीडिया से ऐसी खबरों के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है। 'एक्स' पर अपनी पोस्ट में बसपा प्रमुख मायावती ने लिखा, 'जैसा कि सर्वविदित है कि बी.एस.पी. अध्यक्ष, ज़िला ग़ाज़ियाबाद द्वारा कल जय प्रकाश सिंह को तथा बी.एस.पी. अध्यक्ष, ज़िला बुलन्दशहर द्वारा आज धर्मवीर सिंह अशोक, पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.