फेक आईडी बनाकर लिखी अश्लील बातें
बरेली, मार्च 25 -- कैंट क्षेत्र में रहने वाली युवती की इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। इस मामले में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। युवती का कहना है कि उसके फोटो का इस्तेमाल कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर उनके बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही है और उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग करते हुए फर्जी अकाउंट को तत्काल बंद कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.