रामनगर, फरवरी 8 -- रामनगर। कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केन्द्र कालागढ़ में सोलर फेंसिंग रखरखाव और सुरक्षा को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। निदेशक अमित ग्वासिकोटी ने चौकियों, परिसरों में स्थापित सोलर फेंसिंग के रखरखाव, सुरक्षा की जानकारी दी। संदीप नारंग और एसके नारंग ने बैटरी मेंटेनेंश, फेंस लाइन की सफाई आदि की जानकारी दी। यहां रेंजर नंदकिशोर रूबाली, रेंजर इंद्र सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र पपनै, महेश जोशी, रक्षित पांडेय, ललित मेहरा, सुनील कुमार, किशोर चंद्र शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...