रुद्रपुर, मई 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित 21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के तीसरे और चौथे दिन फॉइल स्पर्धाओं में देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मेन्स फॉइल टीम वर्ग में हरियाणा ने स्वर्ण, एफएआई ने रजत, उत्तर प्रदेश और मणिपुर ने कांस्य पदक जीते। कैडेट मेन्स और वुमेन्स फॉइल के इंडिविजुअल और टीम मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। मंगलवार को पदक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एडीएम पंकज उपाध्याय, उत्तराखंड कंसल्टेटिव कमेटी सदस्य के सदस्य भूपेंद्र सहगल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया। वुमेन्स फॉइल इंडिविजुअल वर्ग में महाराष्ट्र की जीजाऊ पाटिल ने स्वर्ण पदक जीता। चंडीगढ़ की जिया शर्मा को रजत, हितैशी और रूबी चमोली ने कांस्य पदक हासिल किए। मेन्स फॉइल इंडि...