फेंचाइजी के नाम पर 25 लाख की ठगी मुकदमा
आगरा, मई 2 -- सिकंदरा क्षेत्र में युवक के साथ कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रतेंद्र पाल निवासी ग्राम मरसेना पचोखर, फिरोजाबाद के अनुसार आरोपितों ने खुद को रिचर एग्रो क्रॉप इंडिया कंपनी का प्रतिनिधि बताकर झांसे में लिया। सिक्योरिटी मनी और माल उपलब्ध कराने की बात कहकर करीब 25 लाख रुपये ले लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपित अमित शर्मा (प्रोपराइटर) और रजन (सीईओ) ने खुद को रिचर एग्रो क्रॉप इंडिया कंपनी से संबंधित बताया। यह भी पढ़ें- फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने भी इसी कंपनी के नाम से संपर्क किया। कूटरचित दस्तावेज दिखाकर कंपनी की फ्रेंचाइजी देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.