नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- Fengshui Turtle at Maindoor Rules: घर में पॉजिटिव माहौल बनाए रखने और सुख-शांति के लिए लोग फेंगशुई और वास्तु के कई उपाय अपनाते हैं। बात की जाए फेंगशुई की तो लोग फेंगशुई कछुए को बहुत ही ज्यादा महत्व देते हैं। इसे स्टेबिलिटी, लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के रूप में देखा जाता है। हालांकि कछुए को सिर्फ घर लाकर कहीं भी किसी भी दिशा में रख देना सही बात नहीं होती है। इसे घर में सही जगह देखते हुए ही रखना चाहिए। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या फेंगशुई कछुए को घर के मेनडोर पर रखा जा सकता है? फेंगशुई के नियम के हिसाब से आप मेनडोर पर कछुए को रख सकते हैं। फेंगशुई मान्यता है कि अगर मेनडोर पर कछुए को सही तरीके से रखा जाए तो ये घर में बरकल के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी भी ला सकता है। साथ ही ऐसी भी मान्यता है कि ये नेगेटिव इफेक्ट्स ...