नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- फेंगशुई और वास्तु शास्त्र को समझने में लोग गलती कर देते हैं। कई लोग इसे एक ही समझ बैठते हैं। वैसे इनके नियम कुछ-कुछ एक जैसे ही हैं लेकिन फिर इनमें जमीन आसमान का अंतर होता है। फेंगशुई के अनुसार घर में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं जो हमारे मन और जीवन पर असर डालती हैं और घड़ी भी इन्हीं में से एक चीज है। आप शायद यकीन ना करें लेकिन एक घड़ी से ही घर का माहौल अच्छा और खराब हो सकता है। फेंगशुई के हिसाब से अगर घड़ी को सही दिशा में लगाया जाए तो ये घर में पॉजिटिविटी लेकर आती है लेकिन इसकी गलत दिशा चीजों को खराब भी कर सकती है। ऐसे में दीवार घड़ी से जुड़े कुछ नियमों को जानना जरूरी है।घड़ी के लिए सही दिशा फेंगशुई के अनुसार घड़ी को हमेशा सही दिशा में ही लगाना चाहिए। आजकल लोग डेकॉर के नाम पर घड़ी को कहीं भी लगा देते हैं। फेंगशुई में घड़ी...