नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- घर में अगर एक छोटी सी बहस का बड़ा मुद्दा बनने लगता है तो पूरा माहौल खराब होने लगता है। वहीं अगर ये चीज बार-बार हो तो उस घर की एनर्जी ही नेगेटिव होती जाएगी। अगर आप इस तरह की चीजें फेस कर रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर कोई चाहता है कि घर में माहौल अच्छा हो और लोग आपस में प्यार से रहें लेकिन कई बार चीजें हमारे हिसाब से नहीं हो पाती हैं। अगर आप इन चीजों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो फेंगशुई की कुछ चीजों को घर में जगह दे सकते हैं। हालांकि इन्हें घर में रखना ही काफी नहीं है। इसके लिए इन चीजों को सही जगह पर रहना जरूरी होता है। जानिए इन चीजों के बारे में और इन्हें रखने के सही तरीके के बारे में।घर में रखें फेंगशुई की ये 3 मेन चीजें-लाफिंग बुद्धा फेंगशुई की दुनिया में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही लकी माना जाता है। मा...