नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- फेंगशुई में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि फेंगशुई कछुए को घर में रखने से उम्र लंबी होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा इसे अच्छी स्टेबिलिटी के लिए भी लाभकारी मानते हैं। हालांकि ये कछुए अलग-अलग शेप और डिजाइन के होते हैं और हर किसी का काम अलग होता है। इन्हीं में से एक होता है विश टर्टल। इसमें आप अपनी विश लिखकर अंदर डाल सकते हैं और मान्यता है कि ये विश पूरी भी हो जाती है। जानिए विश टर्टल के बारे में कि कैसे इसका इस्तेमाल करना होता है और इसके रखने की सही दिशा कौन सी है?विश टर्टल सच में पूरी करता है कामना? फेंगशुई में कई तरह के कछुए आते हैं और इन्हीं में से एक है विश टर्टल। इसका ऊपरी हिस्सा खुला होता है और पेट की साइड में छोटी सी जगह होती है। आप अपने विश को लिखकर इसी जगह पर रख सकते हैं। ऐसा...