नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- फेंगशुई में कछुए वाली की-रिंग को पास रखना बहुत ही लकी और शुभ मानते हैं। कछुए को हमेशा से सुख-समृद्धि और लंबी उम्र का सिंंबल मानते हैं। साथ ही इसे अच्छी एनर्जी से भी जोड़कर देखते हैं। फेंगशुई कछुए को घर में रखना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि आजकल इसकी की-रिंग भी मार्केट में खूब मिलती है। लेकिन क्या इसकी की-रिंग में चाभियों को रखना सही होता है? क्या इससे जुड़ा भी कोई नियम होता है? चलिए जानते हैं कि आखिर कछुए वाले की-रिंग को इस्तेमाल करने सा सही तरीका क्या है? नियम के हिसाब से कछुए वाली की-रिंग में चाभियां रख सकते हैं। फेंगशुई मान्यता के अनुसार बस इस की-रिंग को इस्तेमाल करते वक्त कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।कछुए वाली की-रिंग इस्तेमाल करते वक्त रखें ध्यान 1. इस की-रिंग में आप एक साथ कई चाभियां ना लगाएं। नियम ...