नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- Fengshui Turtle Ring Wearing Rules : फेंगशुई में कछुए को बहुत ही लकी मानते हैं। मान्यता है कि इसे घर में रखने से बरकत के साथ-साथ पॉजिटिविटी आती है। वहीं कछुए की रिंग का भी खूब चलन है। लोग इसे पहनना पसंद करते हैं। कछुए की रिंग को पहनने से फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और धैर्य के साथ-साथ सुख-समृद्धि आती है। हालांकि इसे सही तरीके से पहना जाए तभी ये अपना पूरा असर दिखाती है। तो अगर आप इस रिंग को पहनने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जान लें कि इसके लिए किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है? इसे किस उंगली में पहनने से लाभ मिलेगा और इसकी सही विधि क्या है?फेंगशुई कछुए की रिंग पहनने की सही विधि फेंगशुई नियम के हिसाब से कछुए की रिंग जब भी आप पहनें तो ध्यान रखें कि उसका मुंह सही दिशा की ओर हो। सही तरीका ये है कि रिंग ऐसे पहनें कि कछुए का स...