नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- घर के डेकॉर के लिए कुछ लोग फेंगशुई की चीजों का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन्हें सही नियम के साथ ही रखना चाहिए। ऐसे ही फेंगशुई कछुए को लेकर लोग करते हैं। सिर्फ डेकॉर के नाम पर इसे घर में कहीं भी रख देना सही नहीं है। इसे सुख-समृद्धि और ग्रोथ के सिंबल के रूप में देखते हैं। लोग मेटल से लेकर लकड़ी और क्रिस्टल कछुए को पास रखते हैं। हालांकि इन सभी के लिए अलग-अलग दिशाएं सही मानी जाती हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन कछुओं को घर लाने के बाद इन्हें किस दिशा में रखना है और गलत दिशा में रखने से इसका क्या असर पड़ता है?फेंगशुई के क्रिस्टल कछुए को गलत जगह रखने से क्या होगा? फेंगशुई के क्रिस्टल वाले कछुए को लोग घर और ऑफिस में रखना पसंद करते हैं। मान्यता है कि इसे आसपास और सही दिशा में रखने से मन शांत रहता है। साथ ही इसकी एनर्जी से आसपा...