नई दिल्ली, जून 20 -- हर इंसान चाहता है कि नौकरी और बिजनेस में खूब तरक्की हो। हालांकि कई बार मेहनत के बावजूद भी मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के उपाय किए जाए तो काफी हद तक मदद मिल सकती है। फेंगशुई में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनकी मदद से घर और ऑफिस में पॉजिटिव एनर्जी आसानी से बढ़ाई जा सकती है। इन्हीं में से एक उपाय है दौड़ते हुए 3 काले घोड़ों की फोटो की। मान्यता है कि इस फोटो या पेंटिंग की मदद से करियर में अच्छी-खासी ग्रोथ मिल सकती है और इससे सक्सेस के रास्ते और भी आसान हो जाते हैं।इस वजह से होती है खास अब जान लेते हैं कि आखिर 3 काले घोड़े वाली पेंटिंग या फोटो को फेंगशुई में इतना खास क्यों मानते हैं? दरअसल फेंगशुई में 3 नंबर को ग्रोथ और नए मौके के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। साथ ही काले रंग को...