बस्ती, मई 9 -- बस्ती। सीडीओ सार्थक अग्रवाल सीएचसी कप्तानगंज पहुंच गए। सीडीओ के पहुंचने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। करीब आधे घंटे तक उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सीडीओ सीधे ओपीडी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिका, दवा वितरण केंद्र, इमरजेंसी वार्ड और एक्स-रे कक्ष की स्थिति भी देखी। सीडीओ ने टूनाट लैब का भी निरीक्षण किया, जहां लैब पर्यवेक्षक संजय पांडेय, एलटी विजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनूप कुमार को निर्देशित किया कि जिन जांच उपकरणों की कमी है, उनकी सूची बनाकर तत्काल इंडेंट भेजा जाए।निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में बाउंड्रीवाल के किनारे साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। बीपीएचयू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.