बलिया, अप्रैल 9 -- दलनछपरा। स्थानीय बाजार में गुरुवार को एक लावारिस हाल में पड़े बोरा से दुर्गंध आते ही लोगों में खलबली मची गयी। इसकी सूचना पाकर दोकटी पुलिस भी पहुंच गयी। बोरे को खुलवाया गया तो उसमें मरा हुआ कुत्ता था। लोगों का कहना है कि बोरे का मूंह गमछा से बांधे जाने से शव होने की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बोरा खोले जाने के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.