बलरामपुर, अप्रैल 10 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेंगनवार के मजरे खवासपुरवा में गुरुवार रात एक फूस की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। प्रदीप ने बताया कि उनके फूस घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग बुझाने को लेकर काफी मशक्कत की, लेकिन तब तक घर व उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। टेंगनवार निवासी प्रदीप ने बताया कि गुरुवार रात उनके फूस घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घर में आग लगा देख उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हर कोई आग बुझाने में जुट गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। काफी देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर व उसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.