फूस के मकान में लगी आग, दो बकरियां जिंदा जलीं
बहराइच, मई 22 -- मोतीपुर, संवाददाता। मोतीपुर थाना क्षेत्र के कंजड़वा गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल साबिर अली ने अग्निकांड में हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी है। कंजड़वा गांव निवासी हनीफ पुत्र शुभराती के घर दोपहर आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन फूस का मकान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घर में बंधी बकरियों को परिवार वाले खोल भी नहीं सके। दो बकरियां जिंदा जल गईं। जबकि एक बकरी झुलस गई। पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखा अनाज कपड़े, बर्तन, चारपाई समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.