मुंगेर, अप्रैल 22 -- मुंगेर,निज प्रतिनिधि। 'हाय दइया, एक ठो चिंगारी सब लील गेलै... हम कहीं के नै रहलियै, तौफिर पीर पहाड़ गांव में देबू ठाकुर के दरवाजे पर खड़ी अंजू देवी की यह चीख मंगलवार दोपहर पूरे गांव का दर्द बयां कर रही थी। मय पंचायत के इस गांव में दोपहर 12:25 बजे देबू ठाकुर के फूस के घर से खाना बनाने के दौरान निकली चिंगारी ने देखते-देखते विकराल रूप ले लिया। तेज पछुआ हवा के झोंके के साथ आग देबू ठाकुर, भरत ठाकुर, शंकर ठाकुर, सेंटू यादव और ओपी यादव के घरों तक फैल गई। बाल्टी-डिब्बा लेकर दौड़े, लेकिन लपट इतनी तेज थी कि पास जाना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर में भीषण आग, पांच घर जलकर राख प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार ने बताया कि मिनटों में पांचों घर जलकर राख हो गए। घर में बंधी पांच बकरियां भी जिंदा जल गईं और एक मोटरसाइकिल भी खाक हो गई। आग ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.