मुंगेर, जनवरी 30 -- असरगंज,एसं.। असरगंज प्रखंड के दुल्हर गांव में गुरुवार को फूस के घर में आग लग गयी। अगलगी में घर में रखा सारा सामान जल गया। करीब एक लाख के संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना की सूचना असरगंज थाना को दी गई । इसके बाद असरगंज एवं तारापुर थाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि फायर ब्रिगेड की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो आसपास के अन्य घरों को भी आग चपेट में ले सकती थी। घटना की जानकारी मिलते ही असरगंज थाना के एएसआई अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। पीड़ित दुलहर गांव निवासी रामजी यादव ने बताया कि अच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.